कोटद्वार–देवी रोड, पदमपुर कोटद्वार स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र कोटद्वार परिसर में मंगलवार को आयोजित इस
शिविर में विकासखंड दुगड्डा से 42, साथ ही नजदीकी विकास खंडों यमकेश्वर से 5 रिखणीखाल से 2 और पाबो से 1 कुल 50 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया।
अलिमको (कानपुर) संस्था से आए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रेश कुमार श्रवण विशेषज्ञ विकास कुमार ने जिन बच्चों को उपकरण दिए जाने हैं उनकी दिव्यांगता का गहन परीक्षण कर चिन्हित किया। चिन्हांकित बच्चों को लगभग 2 माह पश्चात उपकरण वितरित किए जाएंगे।
बेस चिकित्सालय कोटद्वार से आए नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक जैन, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहित लवाण्या, मनोचिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद राशीद और सीएमओ डॉक्टर राकेश सारंग एवं सुंदर सिंह नेगी की टीम ने बच्चों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण कर 8 बच्चों को मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किए।
इस अवसर पर दो दिव्यांग बच्चों के द्वारा भरण पोषण बातें हेतु आवेदन पत्र समाज कल्याण विभाग को प्राप्त हुए।
इसके साथ ही लगभग 20 बच्चों के UDID कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भरवाए गए।
25 बच्चों को सहायता उपकरण दिए जाने हेतु चिन्हित किया गया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, ए डी ओ समाज कल्याण श्री संजीव पाल, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा श्रीमती रीना रावत, डायट प्रवक्ता श्री भारत भूषण परमार, स्पेशल एजुकेटर श्रीमती पुष्पा रावत, श्रीमती भावना राणा, उमेश कुमार वर्मा, जयंती बिष्ट, अजय नौटियाल, अनीता नेगी, सुरेंद्र सिंह, विकास नेगी परमवीर आदि उपस्थित रहे।।
