दशहरा पर्व :- नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर,,, राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

नैनीताल—  दशहरा पर्व के दौरान पुतला दहन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर  रहने के आदेश दिए है।

दशहरा पर्व :- नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर,,, राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल एवं अग्निशमन अधिकारी-कर्मचारी मौके पर तैनात रहकर सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर सतर्क निगरानी बनाए हुए हैं। पुलिस द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं चेकिंग कर शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

पुतला दहन के दौरान जनता से अपील-

▪️ पुतला दहन स्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा निर्धारित सुरक्षा घेरा पार न करें।
▪️ बच्चों को आतिशबाजी एवं आग से दूर रखें और उन्हें अकेला न छोड़ें।
▪️ ज्वलनशील पदार्थों को पुतला दहन स्थल के आसपास न रखें।

▪️पुलिस एवं आयोजकों के निर्देशों का पालन करें।
▪️ आपातकालीन वाहनों के आवागमन हेतु रास्ता खाली रखें।

नैनीताल पुलिस सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण ढंग से दशहरा पर्व मनाने एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करती है।