Spread the love

कोटद्वार–  उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में खंड स्तरीय द्वि दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन जनता इंटर कॉलेज मोटा ढाग में दिनांक 15 एवं 16 अक्टूबर 2024 को संपन्न हुआ , जिसमें 15 अक्टूबर को कनिष्ठ वर्ग एवं 16 अक्टूबर को वरिष्ठ वर्ग की छह प्रतियोगिताएं संपन्न हुई , जिनमें संस्कृत समूह गान , संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृत श्लोक उच्चारण, संस्कृत वाद विवाद, संस्कृत आशु भाषण, एवं संस्कृत समूह नाटक इत्यादि का मंचन हुआ।

 

कण्व नगरी कोटद्वार के अंतर्गत डॉ पीतांबर दत्त बड़थवाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के छात्र-छात्राओं द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को संस्कृत श्लोक उच्चारण , संस्कृत समूह गान एवं संस्कृत समूह नृत्य में अप्रतिम प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया ।

 

 

संस्कृत समूह गान में प्रतिभागी छात्राओं स्वाति ,निकिता, चारु,दिव्यांशी ,सलोनी ,आशीष, आभास ,मनीषा इत्यादि ने प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

 

संस्कृत समूह नृत्य में प्रतिभागी छात्राएं खुशबू , रुखसार, सायना ,चारु, आशीष , आभास ,सृष्टि और नवीन रहे।

 

इसी क्रम में संस्कृत श्लोक उच्चारण में नवीन बिष्ट ने प्रतिभाग कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया और जनपद स्तर पर अपना नाम अंकित किया ,जो महाविद्यालय के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है।

 

महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी जी ने समस्त प्रतिभागी छात्र छात्राओं को शुभाशीष एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें जनपद स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया साथ ही संरक्षक प्राचार्य द्वारा अवगत कराया गया की संस्कृत विभाग के द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को निरंतर करना चाहिए जिससे संस्कृत की संवर्धनता , संरक्षता एवं अक्षुण्णता बनी रहे।

See also  हल्द्वानी के लाल अजय महरा ,,, देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में वैज्ञानिक के रूप में देंगे योगदान,,।

 

प्राचार्य महोदय ने ऐसी संस्कृत प्रतियोगिताओं की भूरि भूरि प्रशंसा की।

 

इसी क्रम में महाविद्यालय की संस्कृत विभाग प्रभारी डॉक्टर अरुणिमा , संगीत विभाग प्रभारी डॉक्टर चंद्रप्रभा भारती, संस्कृत विभाग से डॉक्टर रोशनी असवाल ,डॉक्टर मनोरथ प्रसाद नौगाई एवं डॉ प्रियम अग्रवाल द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गई।

 

इसी क्रम में खंड संयोजक श्री कुलदीप मेंदोला द्वारा भी छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर कहा कि निरंतर ऐसी प्रतियोगिताओं के लिए तत्पर रहना चाहिए ।


Spread the love

You missed