Spread the love

किच्छा- पूर्वांचल के महान पर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने आज प्रातः काल किच्छा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य की उपासना में रत व्रती माताओं और बहनों से मिलकर उन्हें छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री शुक्ला ने सभी श्रद्धालुओं से कुशलक्षेम पूछते हुए, छठ पर्व की महत्ता पर अपने विचार साझा किए और छठी मैया से सभी के लिए खुशहाली, स्वस्थ जीवन और क्षेत्र में शांति की कामना की।

 

सूर्योदय के साथ व्रती माताओं-बहनों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने कठिन व्रत का समापन किया। चार दिनों के कठोर तप और संयम से भरे इस महाव्रत को इन माताओं और बहनों ने संपूर्ण श्रद्धा और समर्पण के साथ पूर्ण किया। श्री शुक्ला ने कहा कि छठ पूजा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी परंपराओं, संस्कृति और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। यह पर्व संयम, पवित्रता और सामुदायिक भावना का संदेश देता है।

 

श्री शुक्ला ने कहा, “यह पर्व हम सबको एकजुट करता है और हमें अपनी संस्कृति के मूल तत्वों से जोड़ता है। व्रती माताओं-बहनों ने जिस प्रकार इस कठिन व्रत को संकल्प के साथ पूरा किया, वह प्रेरणादायक है। उनके इस तप और समर्पण के प्रति मैं आदर व्यक्त करता हूँ और छठी मैया से प्रार्थना करता हूँ कि वे सभी के जीवन में खुशियाँ और समृद्धि का संचार करें।” छठ पूजा के इस पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने श्री शुक्ला से मिलकर छठ पर्व के प्रति अपनी आस्था और इस महापर्व से जुड़ी मान्यताओं को साझा किया।

 

See also  विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए वाटरलू साबित होंगे– धीरेंद्र प्रताप

उन्होंने ग्राम रामनगर, भमरोला, शिमला पिस्तौर, लालपुर, रामेश्वरपुर, नारायणपुर, प्रतापपुर, इंदरपुर, गंगापुर, फूलसूंगी एवं फुरसुंगा के दर्जनों छठ पूजा स्थल पहुंचकर व्रती माता बहनों को एवं उपस्थित सभी को छठ पूजा की बधाई दी! इस अवसर पर श्री राजेश शुक्ला ने सभी क्षेत्रवासियों को छठ पूजा की बधाई देते हुए कहा कि छठी मैया की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और आपसी भाईचारे का भाव बना रहे।

 

उन्होंने छठ पर्व को प्रेम, सौहार्द और समर्पण का प्रतीक बताते हुए यह आशा व्यक्त की कि यह पर्व हम सबके जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार करेगा। जय छठी मैया! इस दौरान उनके साथ राजेश तिवारी, मयंक तिवारी, धीरज सिंह, ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा, अंकित पाठक, नारायण पाठक, ध्रुव तिवारी, महेश प्रसाद, राकेश यादव, मनोज यादव, पूर्व ग्राम प्रधान संजय छाबड़ा, ठाकुर अवनेंद्र प्रताप सिंह, संजीव पांडे, विपिन मिश्रा, चंदेश्वर तिवारी, सुधीर साही, कमलेश गिरी, अजय यादव समेत समस्त श्रद्धालु उपस्थित थे।


Spread the love

You missed