Spread the love

हल्द्वानी—  नैनीताल  पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम  दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा  चैकिंग के दौरान कैनाल रोड से पालीसीट शिव मंदिर के पास काठगोदाम से अभियुक्त भुवन चंद्र मेवाड़ी पिता स्वर्गीय मोती सिंह मेवाड़ी निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूगा को 26अध्धे अंग्रेजी शराब रॉयल चैलेंज व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

उसके विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा  पंजीकृत  किया गया।


Spread the love