Spread the love

हल्द्वानी— अहमदाबाद से बद्रीनाथ की तीर्थ यात्रा पर दिगंबर संत अंतर्मन 108 श्री प्रसन्न सागर जी महाराज संसंघ हल्द्वानी में विराजमान हुए,, आज प्रातः 4:30 बजे दीप आराधना  आचार्य श्री के संग की गई।

 

उसके पश्चात प्रातः 8:00 बजे आचार्य श्री संसंघ पैदल बिहार करते हुए रेलवे बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री का भव्य स्वागत किया गया।

 

जैन मंदिर , हल्द्वानी में आचार्य श्री के सानिध्य में श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई इसके पश्चात आहारचार्य संपन्न हुआ। दोपहर 2:30 बजे से गुरु पूजा, रिद्धि-सिद्धि विधान एवं आचार्य श्री का प्रवचन हुआ।

 

 

दिगंबर जैन कलश मंदिर हल्दीचोड़ से चलकर महाराज विद्या पुष्प आज सुबह वहां से चलकर रेलवे बाजार दिगंबर जैन मंदिर में उनका आगमन हुआ ।

चतुर्विध संघ के समक्ष 64 रिद्धि मंत्रों से आराधना हुई ।
तत्पश्चात आचार्य श्री ने अपने उद्बोधन में संसार को बढ़ाने पर न जोर देकर धर्म को बढ़ाने पर जोर दिया ।

 

संसार उतना ही बढ़ाया जितना आवश्यक हो । संसार बढ़ाने के चक्कर में कहीं धर्म न छूट जाए। सत्य अहिंसा अपरिग्रह अस्तेय ब्रह्मचर्य पर उन्होंने बताया कि किस प्रकार उनके चतुर्भुज संघ में इस भव के भी रिश्तेदार दीक्षा लेकर धर्म की राह पर आगे बढ़ रहे हैं , और वात्सल्यपूर्वक पूरा संघ अष्टापद बद्रीनाथ की यात्रा पर अग्रसर है । तत्पश्चात शाम को संघ का बिहार रानी बाग को रवाना हो गया।

 


Spread the love