Spread the love

कोटद्वार- लायंस क्लब डायनेमिक के तत्वाधान और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सहयोग से लालपानी स्थित नशामुक्ति केंद्र में ध्यान साधना कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान नशामुक्ति केंद्र में रह रहे 60 लोगों को ध्यान लगाने का अभ्यास करवाया गया।

 

कैंप के दौरान काउंसिलिंग करते हुए उन्हें तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। क्लब अध्यक्ष मुकेश बत्रा ने कहा कि क्लब की ओर से ऐसे कैंपों का आयोजन लगातार किया जाता रहा है। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love