Spread the love

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौडी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 13.05.2025 को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान नाग बाबा गली लक्ष्मणझूला के  पास एक एक युवक हिमांशु रावत निवासी श्यामपुर गढ़ी ऋषिकेश को स्कूटी संख्या UK11A1231में 30 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हए गिरफ्तार कर वाहन को मौके पर सीज किया गया है। इस संबंध में थाना लक्ष्मणझूला पर अभियुक्त के विरूद्ध मु.अ.सं- 26/2025, धारा- 8/20/60 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गाय। उक्त अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय पौड़ी के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त नाम पता

हिमांशु रावत (उम्र 23 वर्ष) पुत्र संजय सिंह रावत, निवासी- श्यामपुर गढ़ी, थाना- ऋषिकेश, जिला- देहरादून

बरामदा माल का विवरण

1.अवैध 30 ग्राम चरस

2.एक स्कूटी संख्या UK11A1231

पूछताछ का विवरण

पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त चरस को अभियुक्त द्वारा 8-10 दिन पूर्व ही पहाड़ों में घोड़े खच्चर चलाने वालों से खरीद करके लाया गया है और इस चरस को ऋषिकेश क्षेत्र में ऊंचे दाम पर विदेशी पर्यटकों को सप्लाई करने की योजना थी।

See also  मदरसन कंपनी विवाद का पटाक्षेप:- श्रमिकों का अनशन खत्म, भड़काने वालों पर गुंडा एक्ट,,,

पुलिस टीम

1.उपनिरीक्षक हेमकांत सेमवाल

2.अपर उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह

3.मुख्य आरक्षी राजबीर

4.होमगार्ड सूरज भानु


Spread the love

You missed