Spread the love

पौडी/कोटद्वार—  वादी  अनिल मेहरा द्वारा थाना कोटद्वार पर लिखित प्रार्थना पत्र द्वारा अवगत कराया की उनकी माता श्रीमती नंदी देवी व पिता श्री कृपाल सिंह मेहरा ग्राम दिलीपपुर, कोटद्वार में अपने पुश्तैनी मकान में निवासरत हैं ।

मेरे पिताजी का अपने भाइयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है इसी विवाद के कारण  रात्रि को मेरे चाचा के लड़के राहुल मेहरा द्वारा मेरे माता-पिता जी को जान से मारने की नीयत से मारपीट करते हुए हमला कर दिया

जिससे मेरी माता जी की मृत्यु हो गई तथा पिताजी  कृपाल सिंह मेहरा को गंभीर हालत में बेस अस्पताल कोटद्वार से हायर सेंटर रेफर कर दिया।

अभियुक्त को शीघ ग्रिफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा विवेचना प्रारंभ की गई, विवेचना के दौरान विवेचना आरोपों की पुष्टि होने पर नामजद अभियुक्त राहुल मेहरा  को अम्बेडकर मूर्ति से आगे सिग्गड़ी पुल के पास मंदिर के कोने से गिरफ्तार कर लिया गया।

उसकी निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप व खून से सना कपड़ा बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई एवं अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक  कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है साथ ही उक्त प्रकरण में गहनता से विवेचना की जा रही है।


Spread the love