बेतालघाट— जनपद में आपराधिक गतिविधियों में लगाम लगाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में  बेतालघाट पुलिस ने चैकिंग के दौरान घिरौली पुल बेतालघाट से जगदीश चंद्र पुत्र  भागीरथ राम निवासी ग्राम टंग्यूड़ा घिरौली तहसील बेतालघाट जनपद नैनीताल उम्र 35 वर्ष के कब्जे से  76 टेट्रा पैक अंगूर देशी मसालेदार शराब तथा 22 टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार  शराब बरामद की गई, इस तरह कुल 98 टेट्रा पैक शराब होने पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

You missed