
हल्द्वानी— कल भीमताल निवासी एक गर्भवती महिला की हालत रास्ते में अचानक बिगड़ने पर, नैनीताल पुलिस के सीपीयू के जवानों , उप निरीक्षक विक्रम सिंह और कांस्टेबल रोहित सिंह ने मानवीय संवेदनाओं और तत्परता का परिचय देते हुए वाहन को स्कॉर्ट कर सुरक्षित रूप से हल्द्वानी के एस के नर्सिंग होम पहुंचाया था, समय पर सहायता मिलने से महिला और नवजात शिशु दोनों की जान बचाई जा सकी थीं।
इस सराहनीय और जीवनरक्षक कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने दोनों पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ और संवेदनशील पुलिसकर्मी विभाग की असली पहचान हैं। इनकी निष्ठा, मानवता और तत्पर सेवा भावना, पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

ऐसे कार्य न केवल जीवन बचाते हैं, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान को भी सशक्त करते हैं।
