Spread the love

हल्द्वानी—   उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए , राज्य की अवधारणा के अनुरूप नीति बनाने के लिए क्षेत्रीय पार्टियों से एकजुट होने की अपील की है।

उत्तराखंड राज्य की दिन प्रतिदिन होती बदहाल स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टियों एवं जनपक्षधर संगठनों को एकजुट करने , 2027 विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों एवं जन संगठनों का राजनीतिक मोर्चा बनाने को लेकर 21- 22 जून 2025 शनिवार व रविवार को सांय 4 बजे से अग्रवाल सभा भवन रामनगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया है।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी, केंद्रीय महासचिव दिनेश उपाध्याय ,केंद्रीय कोषाध्यक्ष विनोद जोशी, राज्य आंदोलनकारी पान सिंह नेगी ने 21- 22 जून को रामनगर में होने वाली बैठक के लिए नैनीताल हल्द्वानी में क्षेत्रीय पार्टियों,जन संगठनों , अधिवक्ताओं व बुद्धिजीवियों से जनसंपर्क किया तथा उन्हें बैठक में आने का आमंत्रण दिया।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने प्रेस को जारी बयान में बताया है कि राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली उत्तराखंड की जनता चाहती है कि उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टियां अपने मतभेद एवं अहम को त्याग कर चुनाव में एकजुट होकर सत्ता हासिल कर शहीदों के सपनों को साकार करें।

जन भावनाओं का सम्मान करते हुए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने 21 -22 जून को अग्रवाल सभा भवन रामनगर में क्षेत्रीय पार्टियों, जन संगठनों ,बुद्धिजीवियों की एक बैठक का आयोजन किया है, जिसमें कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) व भाजपा (एनडीए गठबंधन) के खिलाफ 2027 विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों का मोर्चा बने जो उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में बहुमत हासिल कर उत्तराखंड में सरकार बना कर शहीदों के सपनों तथा राज्य की अवधारणा को साकार करें।

See also  एसआईआर(SIR) की तैयारियां हुई तेज,,,अनमैप्ड वोटर्स और एनोमली पर पैनी नजर,,,,

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी पार्टी ,केंद्रीय पदाधिकारी उत्तराखंड के क्षेत्रीय पार्टियों एवं जन संगठनों से मिलकर उन्हें बैठक में आने का आमंत्रण दिया है।

प्रभात ध्यानी ने बताया कि बैठक में शामिल होने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल , स्वराज हिंद फौज , भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी, उत्तराखंड देवभूमि पार्टी, राष्ट्रीय रीजनल पार्टी, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा, उत्तराखंड महिला मंच सहित विभिन्न जन संगठनों एवं बुद्धिजीवियों से संपर्क किया है। आम लोगों व बुद्धिजीवीयों ने उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की इस मुहिम को सही समय पर उठाया गया कदम बताया है।


Spread the love