Spread the love

हरिद्वार—    आयोजनआयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा घोषित ’एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम के अनुसरण में २१ जून २०२५ को हरियाली एवम् प्राकृतिक वातावरण से आच्छादित शक्ति संस्थान, हरिद्वार में ११वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया।

यह संस्थान सन १९३८ से आयुर्वेद जगत का एक विख्यात एवं प्रतिष्ठित केंद्र है।

संस्थान के संचालक डॉ. अनुपम शौर्य वर्धन के कुशल मार्गदर्शन में यहाँ योगाभ्यास वरिष्ठ अनुदेशिका छाया मिश्रा द्वारा किया जाता है यह उल्लेखनीय है कि हाल ही में सुश्री छाया मिश्रा को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए माननीय राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह जी द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है।

इस विशेष अवसर पर 5 वर्ष से 75 वर्ष की आयु के 60 प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ — सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि का अभ्यास किया।

प्रातः काल की सुनहरी किरणों के साथ जब योग साधक एक लय में योग क्रियाओं में तल्लीन थे, तब प्रकृति और मानव शरीर के अद्भुत समन्वय का दृश्य अत्यंत मनोहारी एवं आध्यात्मिक रूप से प्रेरक प्रतीत हो रहा था।

इसके साथ ही शक्ति योग मंदिर की संस्थापक आचार्या गरिमा वर्धन द्वारा भी शक्ति संस्थान की मनाली शाखा में लगभग 35 प्रतिभागियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से इस आयोजन में सहभागिता की।

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की थीम के अंतर्गत यह आयोजन इस तथ्य को दोहराता है कि योग न केवल व्यक्तिगत आरोग्यता का माध्यम है, बल्कि यह सम्पूर्ण विश्व के लिए सामूहिक स्वास्थ्य और शांति की कुंजी है।

See also  पवित्र नंदा राजजात यात्रा की हैं गौरवशाली परंपरा,,, 500 निशानों के साथ शामिल होगा मां नयना देवी मंदिर का ध्वज,,।

शक्ति संस्थान परिवार की ओर से सभी को ११ वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।


Spread the love

You missed