हल्द्वानी—- राज्य महिला आयोग उत्तराखंड जिला नैनीताल के तत्वावधान में आगामी दिनांक 5 जुलाई दिन शनिवार को एक “जन सेवा शिविर” का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें जिला नैनीताल की महिलाएं जिन्हें पारिवारिक,सामाजिक या अन्य किसी प्रकार से उत्पीड़ित किया जा रहा है, अपनी समस्या लेकर शिविर में आ सकतीं हैं।
यह कैम्प रामपुर रोड, रूद्राक्ष होटल के पास, गंगा भवन में होगा। समय 11 बजे 2 बजे के बीच रहेगा।।।
जिसका समाधान राज्य महिला आयोग उत्तराखंड जिला नैनीताल की सदस्य श्रीमती कंचन कश्यप जी द्वारा उत्तराखंड पुलिस तथा श्रीमती अलका सक्सेना वरिष्ठ समाज सेविका के सहयोग से किया जाएगा।
