Spread the love

हल्द्वानी—   त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और त्रुटिहीन ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज सभागार में विकास खंड हल्द्वानी के सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों, पीठासीन अधिकारी, एवं मतदान अधिकारी (प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ) को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में कुल 1085 पीठासीन अधिकारियों के साथ सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने निर्वाचन में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों, अधिकारों और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों एवं पीठासीन अधिकारियों के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाएंगे।

जिला विकास अधिकारी ने सभी कार्मिकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने आरओ, एआरओ एवं पीठासीन अधिकारियों से सतत संपर्क में रहें, किसी प्रकार का आतिथ्य स्वीकार न करें और समय से मतदान केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करें और आयोग के निर्देशों के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करें।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अहम बिंदुओं जैसे मतपेटी सीलिंग, मतपत्र लेखा, टेंडर वोटर, अभिकर्ता नियुक्ति, मतदान केंद्र की व्यवस्थाएं, मतदान पर्ची और मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतदान प्रारंभ, मतदान प्रगति की प्रति घंटे रिपोर्टिंग और मतदान समाप्ति की रिपोर्ट समय पर भेजने की जिम्मेदारी पर भी बल दिया।

जिला विकास अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को विकास खंड कोटाबाग एवं भीमताल के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी मास्टर ट्रेनर एच.बी. चंद, नोडल मतपेटी अधिकारी राजेंद्र पांडे समेत विकास खंड हल्द्वानी के जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट और मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा,,, स्कॉर्पियो- स्कूटी की टक्कर में तीन युवकों की मौत,,,,

Spread the love

You missed