Spread the love

नैनीताल—   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल  के निर्देश पर आगामी पंचायती चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के अंतर्गत जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग थानाक्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए सट्टा, मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के मामलों में कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना बनभूलपुरा पुलिस की कार्यवाही में 2 सटोरिए गिरफ्तार किये गए।  प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी थाना बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए
खालिद पुत्र ताहिर निवासी लाइन नं. 18,  शकील पुत्र रईस निवासी दुर्गा मंदिर के पास बड़ी रोड इन्द्रानगर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

 

रामनगर पुलिस ने 2 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर  अरूण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अलग अलग जगहो से शराब बेच रहे लोगो को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कराए गए । अभि0 राजेन्द्र सिंह राणा पुत्र स्व0 बहादुर सिंह राणा निवासी रेलवे पड़ाव उम्र 34 वर्ष रामनगर को कुल 39 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया किया गया ।

दूसरा अभि0 चीकू सिह पुत्र गुरनाम सिह निवासी तुमड़िया डाम 1 मालधन थाना रामनगर जिला नैनीताल को कुल करीब 50 ली0 कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।

थाना बेतालघाट पुलिस की कार्यवाही में 96 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के निर्देशन में  चेकिंग के दौरान कृपाल राम पुत्र श्री पनी राम, निवासी ग्राम ओखलढुंगा, को 96 टेट्रा पैक माल्टा फ्लेवर देसी मसालेदार शराब के साथ
गैस गोदाम से 200 मीटर पहले सड़क पर से गिरफ्तार किया गया।

See also  मुख्यचिकित्सा अधिकारी आदेश किया गया अस्पतालों और डाइग्नोस्टिक सेंटर्स का औचक निरीक्षण,,,,,,।

थाना काठगोदाम में पुलिस की कार्यवाही में स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष काठगोदाम  पंकज जोशी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान
बलवंत बिष्ट पुत्र स्व. नारायण सिंह बिष्ट, निवासी पूर्वी खेड़ा, गोलापार को 5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ जागनाथ ट्रेडिंग के सामने रोड से गिरफ्तार किया गया।


Spread the love

You missed