गाजियाबाद- ट्रक में माल के बीच में छिपाकर लाया जा रहा 300 किग्रा. गांजा क्राइम ब्रांच ने बरामद किया है। पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर ट्रक भी जब्त कर लिया है। तस्कर ओडिशा से गांजा ला रहा था। जिसे दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने वाला था। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बरेली निवासी मोहम्मद जफर उर्फ जफरूद्दीन है।

 

Advertisement

वह 18 टायरा ट्रक में ओडिशा से ला रहे माल के बीच में गांजा छिपाकर ला रहा था। पूछताछ में जफर ने बताया कि वह पांचवीं पास है। पहले वह ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। इसके बाद उसने ट्रक चलाना सीख लिया और ट्रांसपोर्ट पर चालक की नौकरी करने लगा। इसी बीच उसकी मुलाकात बरेली निवासी चालक जावेद से हुई।

 

उसी से उसने तस्करी का काम शुरू किया। ज्यादा कमाई के लालच में उसने खुद तस्करी करना शुरू कर दिया। एडीसीपी ने बताया कि गिरोह के कई अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली है। उन्हें ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

You missed