Spread the love

नैनीताल—- :एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आज जनपद के सभी विवेचकों का आदेश कक्ष लेते हुए लापरवाह अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है।

विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर 4 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। 1 उपनिरीक्षक और 1 एएसआई को निलंबित किया गया, जबकि 2 उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

जिन पर हुई कार्रवाई

SI हरजीत सिंह राणा निलंबित
ASI सत्यपाल सिंह – निलंबित
SI मोहम्मद युनुस – लाइन हाजिर
SI तारा सिंह राणा – लाइन हाजिर

एसएसपी ने सख्त सख्त हिदायत दी कि लापरवाही न करें वर्ना कार्यवाही तय है। खासतौर से गुमशुदगी की विवेचनाओं में गंभीरता बरतें विवेचना को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। केस डायरी व दस्तावेज समय से पूर्ण करें। मा. न्यायालयों में समय से उपस्थित हों।

आदेश कक्ष में मौजूद रहे, -एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, नितिन लोहनी, सुमित पांडे सहित सभी विवेचक अधिकारी।


Spread the love

You missed