Spread the love

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुलिस महकमे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की है। विवेचना में ढिलाई बरतने के आरोप में धारी चौकी इंचार्ज हरजीत सिंह राणा और मुखानी थाने के एडिशनल एसआई सत्यपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा, रामनगर कोतवाली के एसएसआई यूनूस और छोई-क्यारी चौकी प्रभारी तारा सिंह राणा को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि विवेचना या जनहित के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे समय पर कार्रवाई करें और जनता से जुड़े मामलों में गंभीरता दिखाएं।


Spread the love

You missed