नैनीताल—  नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस में हुए भीषण अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच आज से शुरू हो रही है।

इस संबंध में उप-जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल नवाजिश खलिक ने आम जन को सूचित किया है कि 27 अगस्त 2025 की रात्रि लगभग 10:10 बजे मोहन-को-चौराहा के समीप ए-1 होटल कैफे ठंडी के सामने स्थित ओल्ड लंदन हाउस के प्रथम तल पर आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई थी, जबकि आठ अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए थे।

Advertisement

जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा इस गंभीर घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु उप-जिला मजिस्ट्रेट खलिक को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

नवाज़िश खलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, साक्ष्य अथवा बयान प्रस्तुत करने के इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस में परगना मजिस्ट्रेट नैनीताल के कार्यालय/न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष अथवा प्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं।

Advertisement

You missed