Spread the love

हल्द्वानी/रुद्रपुर—  उत्तराखंड आजकल फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और उभरती हुई स्थानीय प्रतिभाएँ फिल्म उद्योग को लगातार आकर्षित कर रही हैं।

इसी कड़ी में पांडे इंटरटेनमेंट्स एंड प्रोडक्शंस, जिसके ओनर दीपक पांडे और ममता पांडे हैं, अपनी आगामी नई फिल्म और वेब सीरीज,शॉट मूवीज की तैयारियों में जुटा हुआ है।

प्रोडक्शन हाउस ने हाल ही में उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में जाकर ऑडिशन आयोजित किए।

रुद्रपुर के एमिनिटी पब्लिक स्कूल और हल्द्वानी के सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल में आयोजित इन ऑडिशन में भारी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

रुद्रपुर में 68 प्रतिभागियों ने अपने ऑडिशन का जौहर दिखाया, जबकि हल्द्वानी में 73 कलाकारों ने ऑडिशन देकर इस कार्यक्रम को खास बना दिया।

इन ऑडिशनों में पांडे इंटरटेनमेंट्स एंड प्रोडक्शंस के निर्माता दीपक पांडे और ममता पांडे, फिल्म के डायरेक्टर व एक्टर अनुग्रह अग्निहोत्री, प्रज्वल पांडे और असिस्टेंट ऋषिका विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में जबरदस्त टैलेंट है, बस उन्हें मंच देने की आवश्यकता है।

यह भी उल्लेखनीय है कि पांडे इंटरटेनमेंट्स एंड प्रोडक्शंस इससे पहले उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में चर्चित फिल्म “दून एक्सप्रेस” की शूटिंग पूरी कर चुका है। यह फिल्म देहरादून, हल्द्वानी, भीमताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर जैसे सुंदर लोकेशनों पर फिल्माई गई। इस फिल्म के लेखक, निर्देशक और अभिनेता अनुग्रह अग्निहोत्री हैं। फिल्म में बाल कलाकार रितिका शर्मा ने अपने मासूम अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं उत्तराखंड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री अंकिता परिहार ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

See also  मुख्यचिकित्सा अधिकारी आदेश किया गया अस्पतालों और डाइग्नोस्टिक सेंटर्स का औचक निरीक्षण,,,,,,।

फिल्म इंडस्ट्री के विशेषज्ञ मानते हैं कि उत्तराखंड में लगातार हो रहे ऐसे ऑडिशन और शूटिंग गतिविधियाँ प्रदेश के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं।

यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा, दोनों ही मिलकर उत्तराखंड को फिल्म,शॉर्ट फिल्म और वेब सीरीज प्रोडक्शन का हॉटस्पॉट बना रहे हैं।

पांडे इंटरटेनमेंट्स एंड प्रोडक्शंस की यह पहल न केवल उत्तराखंड की प्रतिभाओं को अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि यह भी साबित करती है कि राज्य आने वाले समय में भारतीय फिल्म उद्योग का अहम केंद्र बनने जा रहा है, दीपक पांडे ने बताया बहुत जल्द हमारे अगले ऑडिशन देहरादून में होने जा रहे हैं 27 सितंबर दिन शनिवार को ग्राफिक एरा में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक


Spread the love

You missed