Spread the love

उत्तराखंड—-  सनसनीखेज मामला सामने आया है एक युवक ने अपनी मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए अपनी जान दे दी।

खबर हरिद्वार जनपद के रानीपुर की बताई जा रही है।

कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के टिब्बड़ी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है…जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान नवीन के रूप में हुई है…जो सिडकुल स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार नवीन की सगाई करीब तीन साल पहले हुई थी और हाल के दिनों में दोनों के बीच अनबन चल रही थी। माना जा रहा है कि इसी तनाव के चलते युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

घटना के समय नवीन वीडियो कॉल पर अपनी मंगेतर से बात कर रहा था। वीडियो में देखा गया कि नवीन खुदकुशी की चेतावनी देता रहा…लेकिन मंगेतर की ओर से उसे रोकने का कोई प्रयास नहीं दिखाई दिया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है…जिससे लोग स्तब्ध हैं और कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने युवक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मोबाइल फोन व वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग को तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

See also  सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की वृद्धि पर जताया रोष,,,,,।

Spread the love

You missed