Spread the love

रुद्रपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 126वें संस्करण “मन की बात” का प्रसारण आज पूरे देश में किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति, धर्म, स्वदेशी उत्पादों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और देश की उपलब्धियों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

वार्ड नंबर 4, बूथ संख्या 107, मुखर्जी नगर ट्रांजिट कैंप में दिलीप अधिकारी के निवास पर भी कार्यक्रम का सभी ने उत्साहपूर्वक पालन किया। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा कि पीएम मोदी का आम जनता से यह सीधा संवाद हर व्यक्ति के दिल को छू जाता है।

प्रधानमंत्री ने शहीद भगत सिंह और भारत रत्न लता मंगेशकर को याद किया। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर भारतीय संस्कृति और संगीत की मिसाल थीं और उनके देशभक्ति के गीतों ने पूरी जनता को प्रेरित किया। उन्होंने लता जी के गीत ज्योति कलश छलके और उनकी राखी भेजने की परंपरा का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी ने नवरात्र के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए देश की बेटियों की उपलब्धियों की सराहना की और भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर दिन्ना और रूपा की सागर परिक्रमा की उपलब्धि को इतिहास रचने वाला बताया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय पर्व और त्योहारों की महत्ता बताते हुए कहा कि ये हमारी संस्कृति को जीवंत रखते हैं, जैसे कि छठ पूजा का पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाना।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष का भी जिक्र किया और इसके संस्थापक डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार के योगदान को याद किया। इसके अलावा उन्होंने असम के गायक भूपेन हजारिका और जुबीन गर्ग को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

See also  बंगाल में कांटे की टक्कर,, ममता या बीजेपी ? असम समेत 5 राज्यों के Exit Polls..कौन रिपीट-कौन बेदखल..।

इस अवसर पर सविता अधिकारी, कृष्ण पद विश्वास, दीपक कीर्तनीया, सुरेश कुशवाहा, प्रदीप शाह, अजय गंगवार, राज चक्रवर्ती सहित अन्य लोग मौजूद रहे और उन्होंने कार्यक्रम का आनंद लिया।


Spread the love