नैनीताल—- नैनीताल जिले में भीमताल ब्लॉक के बानना, पिनरौ और अमिया में फलों के पौधे निःशुल्क भेंट किए गए। भाजपा नेता और हल्द्वानी के प्रमुख समाजसेवी दिनेश ख़ुल्बे के विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम हुआ,, उन्होंने अपने वाहन से पौधे पहुंचाए और अमूल्य समय दिया।
ब्लॉक के वरिष्ठ उप प्रमुख उमेश पलड़िया, सामाजिक कार्यकर्ता तारा दत्त पांडे ने अपना अहम योगदान दिया।
पिनरौ में राजकीय हाइस्कूल के प्रधानाचार्य पूरन सिंह रावत, अनिल आर्या व अन्य शिक्षकों ने लोगो को जागरूक किया तथा पेड़ के पौधे लगााने में अपना सहयोग दिया।
अमिया में प्रधान पंकज मेहरा ने कार्यक्रम आयोजित करने में सहयोग दिया यहां कार्यक्रम में विधायक राम सिंह कैड़ा का सहयोग प्राप्त हुआ।
हाइस्कूल पिनरौ के छात्रों को पर्यावरण संरक्षण विषय की विस्तृत जानकारी देकर पेड़ लगाने के साथ उन्हें बचाने और पॉलीथीन का प्रयोग ना करने का संकल्प लिया
छात्रों को बताया गया कि पूरे सौरमंडल में केवल पृथ्वी ही ऐसा गृह है जहां जीवन है। इसका कारण है यहां ऑक्सीजन की मौजूदगी होना, और केवल पेड़ पौधे के जरिये ही ऑक्सीजन प्राप्त हो सकती हैं। जापान में कुछ जगह ऑक्सीजन बूथ बने हैं जहां प्रदूषण के कारण सांस लेने में तकलीफ होने पर लोग जाकर राहत पाते हैं।
यदि इसी तरह पेड़ों का अंधाधुंध कटान जारी रहा तो अपने शहरों में भी ऑक्सीजन बूथ बनाने की नौबत आ सकती है। तापमान लगातार बढ़ रहा है, आकाश में ओजोन की परत को नुकसान हो रहा है। यदि अब भी नहीं संभले तो भविष्य में जीना कठिन हो जाएगा।
पेड़ लगाकर, पानी बचाकर, पॉलीथीन हटाकर ही धरती को बचाया जा सकता है। डॉ आसुतोष पंत ने इस कार्यक्रम को कराने के महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
