
हल्द्वानी—- हल्द्वानी महानगर के मुख्य बाजार शारदा मार्केट का निर्माण 1980 के आस पास हुआ था लेकिन शारदा मार्केट की सड़क की बदहाली की तरफ कभी भी किसी प्रशासनिक अधिकारी ने कोई सुध नहीं ली।
इस बीच भारी बरसात से सड़क काफी ऊबड़ खाबड़ होने से आम जनता का चलना दूभर हो गया था, और हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता था।
इससे त्रस्त होकर व्यापारियों ने प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव किया और जन आंदोलन की धमकी दी गई, जिसके चलते नगर आयुक्त ऋचा सिंह द्वारा 45 वर्षों बाद शारदा मार्केट की सड़क का निर्माण करवाया गया जिसके फलस्वरूप व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

संगठन के संयोजक धर्म यादव और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि शारदा मार्केट की सड़क निर्माण के लिए प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल नगर आयुक्त ऋचा सिंह के साथ साथ जिलाधिकारी वंदना सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान और महापौर गजराज बिष्ट का आभार व्यक्त करता हैं।
आभार व्यक्त करने वाले प्रमुख लोगो में संयोजक धर्म यादव ,प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, पुरन लाल साह ,जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट ,प्रज्ञान भारद्वाज ,राकेश गुप्ता, टीटू, रामदत्त उप्रेती ,कुंदन रावत ,ललित जायसवाल, चमन गुप्ता ,राजीव शर्मा, नुसरत सिद्दिकी, निशु मल्होत्रा, धर्मेंद्र गुप्ता, अश्मित गुजराल आदि ने आभार जताया।
