Spread the love

हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने मिलावटी और नकली सामान बनाने वाले और इसकी बिक्री करने वाले के खिलाफ जिला प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग की हैं।

संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता और प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि खाद्य विकास विभाग के अधिकारियों को पूर्व में अवगत करवाने के बाद भी खाद्य विभाग अपनी जिम्मेदारी में असफल साबित हुआ हैं।

नगर प्रशासन द्वारा छापेमारी की कार्यवाही में मिलावटखोरी पाए जाने से खाद्य विभाग की मिलावट खोरों के साथ मिली भगत पूरी तरह साबित होते नजर आ रही हैं।

मिलावटी खाद्य पदार्थ जो कि सीधे तौर आम जन के स्वास्थ में असर डालते हैं जिले के खाद्य अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे हैं।, जो कार्य खाद्य विभाग को करना चाहिए था अब उनकी जिम्मेदारी अन्य नगर प्रशासन के अधिकारी कर रहे हैं।

ऐसे में तो सरकार को खाद्य विभाग को बंद कर देना चाहिए , संगठन के सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल मिलावट खोरों और नकली सामान बेचने वालों का पुरजोर विरोध करता हैं, और आगे भी करता रहेगा, और यदि खाद्य विभाग के अधिकारियों ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो इनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली का विरोध करने वालों में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ,संयोजक धरम यादव प्रदेश ,प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ,जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट ,प्रज्ञान भारद्वाज ,रिषभ पाठक, गौरव अग्रवाल, भुवन जोशी ,प्रभजोत चंडोक ,अश्मित गुजराल, जितेंद्र रौतेला ,संजय वर्मा ,धर्मेंद्र बॉस ,अमित जोशी ,पंकज फुलेरा, नितेश थूवाल आदि रहे।

See also  बंगाल में कांटे की टक्कर,, ममता या बीजेपी ? असम समेत 5 राज्यों के Exit Polls..कौन रिपीट-कौन बेदखल..।

Spread the love