Spread the love

लालकुआं— आक दिनांक 17-10-2025 को समय लगभग 4:30 सुबह पर डौली रेंज के अंतर्गत शांतिपुरी राजस्व क्षेत्र व किच्छा- लालकुआं नेशनल हाईवे पर गस्त के दौरान एक महिंद्रा ट्रैक्टर अर्जुन 555 DI बिना रजिस्ट्रेशन संख्या , को जांच हेतु  रोकने पर ट्रैक्टर चालक द्वारा ट्रैक्टर को तेज गति से शांतिपुरी बैरियर की ओर भागा।

वाहन का पीछा करने पर वाहन चालक ट्रैक्टर को शान्तिपुरी वन बैरियर के पास सङक किनारे छोड़कर फरार हो गया।

वाहन की जांच करने पर वाहन उप खनिज रेत से भरा पाया गया।

ट्रैक्टर ट्राॅली की खाना तलाशी लेने पर अभिवहन संबंधित कोई वैध प्रपत्र नही पाया गया।

वाहन को कब्जे में लेकर डौली वन परिसर लालकुआं में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है, अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है ।


Spread the love

You missed