कोटद्वार–   गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे में कोटद्वार के 7 नागरिकों के आकस्मिक निधन के उपरांत आज उनके पार्थिव शरीर कोटद्वार पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने उनके निवास स्थान पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस हृदयविदारक हादसे में द्वितीय गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक राजेश सिंह रावत (34 वर्ष) एवं उनकी 8 वर्षीय पुत्री, नायक नितिन गुसाईं (30 वर्ष) की पत्नी एवं 4 वर्षीय पुत्री तथा नायक सौरभ सिंह नेगी (30 वर्ष), उनकी पत्नी सविता नेगी (30 वर्ष) एवं उनकी तीन माह की मासूम पुत्री का आकस्मिक निधन हुआ।

You missed