हल्द्वानी—-  रविवार को हल्द्वानी तहसील के ग्राम नवाड़ खेड़ा में किसान ललित मेहरा के खेत में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का कार्य किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्वयं पहुंचकर क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में भाग लिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग का उद्देश्य फसल उत्पादन के सही आंकड़े जुटाना है। इन आंकड़ों के आधार पर ही सरकार किसानों के हित में फैसले लेती है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन से जुड़ी जानकारी कृषि नीति, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खाद्यान्न भंडारण, आयात-निर्यात नीति जैसी योजनाएं बनाने में मदद करती है।

रयाल ने यह भी बताया कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जब फसल को नुकसान होता है, तब इन्हीं आंकड़ों के आधार पर किसानों को राहत राशि दी जाती है। साथ ही, सांख्यिकी सर्वेक्षण में भी इन आंकड़ों को शामिल किया जाता है।

इस अवसर पर तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पांडे, स्थानीय किसान और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

You missed