Spread the love

उत्तराखंड—-  महामहिम पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जनपद नैनीताल दौरे के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने दो दिवसीय विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह प्लान 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को वीवीआईपी फ्लीट के आवागमन के दौरान लागू रहेगा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कई मार्गों पर अस्थायी डायवर्जन और रोक व्यवस्था लागू की है।

27 अक्टूबर : हल्द्वानी से नैनीताल तक रूट प्लान–

सुबह 11 बजे से वीवीआईपी फ्लीट के गुजरने तक संपूर्ण वीवीआईपी रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

पंतनगर से हल्द्वानी की ओर बढ़ने पर लालकुआं ओवरब्रिज से पहले आने वाले वाहनों को रोका जाएगा।

गौलापार, तीनपानी, मोतीनगर और इंदिरा नगर क्षेत्र में फ्लीट के गुजरते समय वाहनों को निर्धारित बिंदुओं पर रोकने की व्यवस्था की गई है।

हल्द्वानी से ज्योलीकोट-नैनीताल की ओर जाने वाले वाहनों को भीमताल मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

भीमताल से हल्द्वानी आने वाले ट्रैफिक को भीमताल पुल से पहले रोका जाएगा, जबकि नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को वाया कालाढूंगी भेजा जाएगा।

कैंची धाम आगमन के दौरान भवाली क्षेत्र में पूर्ण जीरो जोन लागू रहेगा।

ज्योलीकोट से भवाली व नैनीताल की ओर आने-जाने वाले मार्गों पर चरणबद्ध रूप से यातायात नियंत्रित किया जाएगा।

28 अक्टूबर 2025 : नैनीताल से द्वाराहाट फ्लीट मूवमेंट—-

वीवीआईपी फ्लीट के राजभवन से द्वाराहाट प्रस्थान के दौरान हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहनों को वाया भीमताल भेजा जाएगा।

ज्युलिकोट, भूमियाधार, भवाली और कैंचीधाम क्षेत्र में फ्लीट के पास होने तक जीरो जोन लागू रहेगा।

भीमताल से भवाली की ओर आने वाले वाहनों को नैनीबैंड-1 रोड पर रोका जाएगा, जबकि अल्मोड़ा और रानीखेत से आने वाले वाहनों को वाया रामगढ़ मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

See also  Uttrakhand : पुलिस महकमे में बम्पर तबादले,,, देखें किसको कहां मिली तैनाती,,,,,,

विशेष निर्देश

स्थानीय वाहनों को आवश्यकता अनुसार 15 मिनट की अनुमति दी जाएगी।

फ्लीट के प्रस्थान से 15 मिनट पूर्व जीरो जोन लागू किया जाएगा।

29 अक्टूबर 2025 को जनपद सीमा में वीवीआईपी फ्लीट के प्रवेश के साथ पुनः पूर्ववत ट्रैफिक प्लान और जीरो जोन व्यवस्था लागू की जाएगी।


Spread the love

You missed