Spread the love

हल्द्वानी—-   रविवार शाम बेस अस्पताल के पास सड़क किनारे कंबल में लिपटा एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की।

मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर पर केवल काली टी-शर्ट और कच्छा था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस मृतक की पहचान और घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी है।


Spread the love