
उत्तराखंड— प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड रजि0 ने संगठन का पर्वतीय क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देते हुए बेरीनाग के तेजतर्रार व्यापारी नेता अंशुल डांगी को कुमाऊं मंडल का सह प्रभारी और थल के प्रमुख व्यापारी राम सिंह जंगपांगी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया ।
संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन में दूर दराज के क्षेत्रों के व्यापारियों का प्रतिनिधत्व सुनिश्चित हो सके तथा संगठन की व्यापारियों को आपसी एकता में जोड़ो अभियान नीति के तहत ही व्यापार मंडल के बनने का उद्वेश्य सार्थक हो पाएगा।
वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन से पर्वतीय क्षेत्रों में भी सभी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी बड़ी इकाइयों के गठन में ईमानदारी पूर्वक व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने वाले व्यापारी का चयन करने में मदद मिलेगी जिससे व्यापार मंडल और अधिक मजबूती की तरफ अग्रसर होगा।

वीरेंद्र गुप्ता ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि संगठन को 40 वर्षो से व्यापारी राजनीति मे सक्रिय भूमिका अदा करने वाले अनुभवी और शुरुआती दोर मे व्यापार मण्डल का गठन कर व्यापारियों को उनके हक की आवाज उठाने वाले वरिष्ठजनो का पूर्ण सहयोग, अनुभवव और नेतृत्व मिला हुआ है।
