Spread the love

उत्तराखंड—   उत्तराखण्ड में नैनीताल के मुक्तेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने 112 करोड 34 लाख की लागत के 17 विकास योजनाओं की शुरूवार की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले के पहाड़ों के दौरे पर रहे। उन्होंने, दोपहर में हेलीकॉप्टर से रा.इ.का.सुंदरखाल पहुंचकर मुखतेश्वर के हिमगिरि स्टेडियम में आम जनता को संबोधित किया।

सी.एम.भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का जायज़ा लिया और वहां नई योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री का इसके बाद सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग करने का कार्यक्रम तय है।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्या, ओखलकांडा केडी रूवाली, मनोज साह, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एस.एस.पी.मंजूनाथ टी.सी., एस.डी.एम. विवेक राय समेत जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में जनता मौजूद रही।


Spread the love

You missed