
उत्तराखंड— हल्द्वानी के 8 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने गुवाहाटी ( असम ) में आयोजित 14 वी नेशनल स्कूल शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 9 वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर एशियन स्कूल शतरंज प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है ।
27 से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित नेशनल स्कूल चेस टूर्नामेंट में देश के समस्त राज्यो से आये स्कूल विद्यार्थीयों ने भाग लिया । जिनमे से प्रत्येक कैटेगरी के टॉप 12 शतरंज खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया ।
प्रतियोगिता में तेजस तिवारी ने 9 मैचों में 6 जीत एवं एक ड्रॉ के साथ 6.5 पॉइंट बनाकर 8 वा स्थान प्राप्त किया । इसके साथ ही वह आगामी समय मे होने वाली एशियन स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी में कक्षा 2 के छात्र तेजस तिवारी इससे पहले जुलाई 2023 में शतरंज में सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी होने का विश्व रिकॉर्ड बना चुके है ।
उत्तराखंड की उभरती शतरंज प्रतिभा 8 वर्षीय तेजस तिवारी ने लगातार अपने प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया है ।
अभी हाल ही में नवम्बर 2025 में तेजस तिवारी ने क्वालालंपुर (मलेशिया) में आयोजित कॉमनवेल्थ शतरंज प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर उत्तराखंड को गौरवान्वित करा ।
