Spread the love

नैनीताल—  हल्द्वानी और रामनगर में महिलाओं से मंगलसूत्र लूट की सनसनीखेज वारदातों का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और मैनुअल इंटेलिजेंस के दम पर पुलिस ने एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया, जबकि उसका साथी अब भी फरार है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज (36) पुत्र नंदराम, निवासी पदमपुर, थाना मिल्क खाना, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ रामपुर में हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। हल्द्वानी, मुखानी और रामनगर में भी उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

मुखानी थाना क्षेत्र की बीना पाठक, फतेहपुर की 75 वर्षीय कमला देवी और रामनगर की विजयलक्ष्मी,,तीनों महिलाओं के गले से बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र झपटे थे। आरोपी पहले सामान लेने या पता पूछने का बहाना बनाते और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित टीम ने घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए व्यापक जांच शुरू की। पुलिस को संदिग्ध बाइक HR 29 AF 2325 के कालाढूंगी से हल्द्वानी आने की सूचना मिली। कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान एक आरोपी भाग निकला, जबकि फिरोज को मौके पर दबोच लिया गया।

उसके कब्जे से दो पीली धातु के पेंडल बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उसने तीनों घटनाओं को कबूल किया और बताया कि वह दोबारा वारदात की फिराक में हल्द्वानी आ रहा था।

See also  हल्द्वानी में ‘प्रातिज्ञ'’ कार्यक्रम का होगा आयोजन 25 अप्रैल को,,,,, प्रदर्शन कला के विख्यात कलाकार यू ओ यू हल्द्वानी में जुटेंगे,,,, ।

पुलिस का सख्त संदेश

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।


Spread the love

You missed