Spread the love

हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड रजि0 द्वारा होली के प्रमुख त्यौहार के अवसर पर होली मिलन रंगारंग कार्यक्रम और कुमाऊनी संगीत का आयोजन हल्द्वानी के हीरा नगर लगन गार्डन में किया गया।

आज के कार्यक्रम में हल्द्वानी महानगर की लगभग 50 विभिन्न सामाजिक , धार्मिक और व्यापारी एसोसियन के पदाधिकारियों ,शहर के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधि , विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी , और जिला पुलिस समेत अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर होली के त्यौहार का आनंद लिया तथा कुमाऊनी गीतों की धुनों में भरपूर आनंद लिया।

आज के कार्यक्रम में हल्द्वानी के प्रमुख वरिष्ठ प्रबुद्ध लोगों में सुभाष मोंगा, हुकुम सिंह कुंवर, अनिल खंडेलवाल ,डा0 धर्म यादव ,भुवन तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी और पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल समेत वरिष्ठजनों के ने होली  की शुभकामनाएं सभी लोगों को दी तथा इसी प्रकार भविष्य में भी एकजुटता के साथ भेदभाव रहित कार्यक्रम को सुचारू रखने की अपील की।


Spread the love