Spread the love

सतपुली–  थाना सतपुली को सूचना प्राप्त हुई कि मल्ली सतपुली क्षेत्र में होटल हिमालय के पास गुमखाल की ओर से आ रहा एक पिकअप वाहन (वाहन संख्या: UP 13 CT 9549) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया है।

 

सूचना प्राप्त होते ही थाना सतपुली पुलिस एवं SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल पर पहुंचकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया। रेस्क्यू के दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान वाहन चालक के रूप में हुई है। पुलिस एवं SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार उक्त वाहन पिलखुवा से पौड़ी की ओर जा रहा था, जिसमें आयुर्वेदिक दवाइयां लदी हुई थीं और वाहन में केवल वाहन चालक मौजूद था।

मृतक चालक हरि ओम (उम्र: 42 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह, निवासी: पिलखुवा जिला हापुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हैं।


Spread the love

You missed