
नैनीताल—- जे.के. लखेड़ा मेमोरियल ऑफिशियल क्रिकेट टूर्नामेंट में डिस्ट्रिक्ट बार ने पीडब्ल्यूडी को 24 रनों से पराजित कर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय डिस्ट्रिक्ट बार के पक्ष में गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए डिस्ट्रिक्ट बार की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 149 रन बनाए। टीम की ओर से प्रदीप मणि त्रिपाठी ने 40 गेंदों में 58 रनों की आकर्षक पारी खेली , जबकि पंकज सिंह बोरा गंगा ने 29 गेंदों में 45 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इसके अलावा शादाब ने (3), इमरान ने (9) विनीत ने नाबाद (18) एवं अजय ने नाबाद (2) रन बनाए 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडब्ल्यूडी नैनीताल की टीम 125 रनों पर सिमट गई टीम की ओर से यशवंत ने सर्वाधिक 38 एवं राकेश ने 23 रन बनाए डिस्ट्रिक्ट बार की ओर से प्रदीप मणि त्रिपाठी पंकज सिंह बोरा गंगा अशोक मौलेखी एवं दीपक ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए

मैच के दौरान मुख्य अतिथि गोपाल सिंह रावत एवं भुवन आर्या उपस्थित रहे मैच के दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट एवं सचिव संजय सुयाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अगला मैच मंगलवार को जल संस्थान के साथ खेला जाएगा।
