
हल्द्वानी— नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन एवं कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की नकारात्मक राजनीति के विरोध में संगठनात्मक जिला नैनीताल के हल्द्वानी में विराट जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमे भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने महिलाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने ने इसके पक्ष में बोलते हुए कहा कि यह देश की समस्त नारी की जरूरत है, जिससे वो नीतिनिर्धारण बन सके, परन्तु विपक्ष के नारी विरोध ने इस बिल को पास नही होने दिया, जो कांग्रेस, सपा, आप तथा अन्य विपक्षी पार्टियों का महिला विरोधी सोच का नतीजा हैं, इनको आने वाले समय मैं इस देश की महिला शक्ति सबक सिखायेगी।
सम्मेलन की मुख्य वक्ता डॉ जयश्री तिवारी के प्रखर उद्बोधन से मातृशक्ति का उत्साह और आक्रोश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री भावना मेहरा एवं श्रीमती रेनू अधिकारी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि रस्तोगी , प्रदेश मंत्री श्रीमती विजया लक्ष्मी , प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती कल्पना बोरा , प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक श्रीमती श्रुति तिवारी , श्रीमती भूमिका गोयल एवं श्रीमती बबली चौहान उपस्थित रहीं।
भाजपा के नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट , मेयर गजराज बिष्ट , संयोजक विनीत अग्रवाल , सह संयोजक कंचन उप्रेती , महामंत्री श्रीमती राशी जैन एवं श्रीमती आभा गोस्वामी की सक्रिय सहभागिता रही।
इसके साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता पड़लिया , मंडल अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने सम्मेलन को और अधिक प्रभावशाली बनाया।
सम्मेलन में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के अधिकार और सम्मान का प्रतीक है, और इसे रोकने का प्रयास करने वाली विपक्षी सोच के खिलाफ नारी शक्ति अब एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेगी।
