Spread the love

हल्द्वानी–लीनेस‌ क्लब (उड़ान) की बैठक‌ जनसंपर्क अधिकारी राशि जैन के निवास पर आहुत की गई जिसमें क्लब कि‌ अध्यक्ष क्षीमति ममता अग्रवाल और महामंत्री क्षीमति मीतू मित्तल उपस्थित रही।

 

ममता अग्रवाल ने बताया कि क्लब कि‌ विभिन्न कार्यक्रम 14 जनवरी से 22 जनवरी तक‌ लिनेस‌ क्लब (उड़ान) द्वारा हल्द्वानी शहर में किये जायेंगे जिसमें 15 जनवरी को 12 oclock अग्रसेन चौक रामपुर रोड पर गरीब लोगों को ठंड से बचाव के लिए टोपी और मोज़े वितरित किए जाएंगे।

 

21 जनवरी को 1oclock से स्वच्छता अभियान के‌ तहत क्षी‌ प्राचीन राम मंदिर में क्लब द्वारा सफाई कि सेवा दी जायेगी एवं 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा पर क्षी‌ प्राचीन राम मंदिर में लि नेस क्लब द्वारा पुजारी जी के श्री विवेक शर्मा जी के सानिध्य में दीपोत्सव एवं‌ भजनसंध्या का‌‌ आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें शाम 5:00 बजे से कार्यक्रम आरंभ होगा तत्पश्चात आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।


Spread the love