Spread the love

देहरादून–, रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ पीएम श्री जीजीआईसी राजपुर रोड के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का समापन हो गया।

आज दिनांक 14/ 1/ 2024 को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ ,जिसमें मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती हेमलता गॉड उनियाल विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी श्री अजय श्रीवास्तव प्राविधिक कार्यकर्ता अधिकारी श्री उमेश्वर रावत राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डी आर रवि का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेमलता बोडाई द्वारा किया गया।

 

खंड शिक्षा हेमलता गॉड उनियाल स्वयंसेविकाओं को कहा अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करें और उसे लक्ष्य को प्राप्त करके अपने जीवन को सुंदर बनाए।

 

नोडल अधिकारी श्री अजय श्रीवास्तव जी ने कहा कि उन्होंने बालिकाओं के 7 दिनो के कैंप में उनके व्यक्तित्व में बहुत परिवर्तन देखा बालिकाओं ने अपने गुणों का विकास किया।

 

समन्वयक श्री रवि जी ने भी कैंप की प्रशंसा की वह NSS के महत्व के बारे में बच्चों को बताया ।

 

स्वयं सेविकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की राष्ट्रीय सेवा योजना की हेड गर्ल आयशा तोमर ने सात दिवसीय कैंप की आख्या प्रस्तुत की नोडल अधिकारी श्रीवास्तव जी ने शुभी खन्ना के नशा मुक्ति कविता प्रस्तूत किया। स्वयंसेविया आरुषि नेगी को मंच संचालन के लिए पुरस्कृत किया।

 

स्वयंसेवी हिमानी ने राष्ट्रीय सेवा योजना पर सुंदर कविता प्रस्तुत की।श्री उमेश्वर रावत जी ने स्वयंसेविकाओं को मतदान जागरूकता समाज में फैलने के लिए प्रेरित किया और जिन लोगों ने वोटर आईडी नहीं बनाई हैं, उनको बनवाने के लिए उनके सहयोग की अपेक्षा रखी।

See also  DGHealth उत्तराखंड पर RTI नियमों की अनदेखी के आरोप,,,, CD/DVD की जगह प्रति पृष्ठ शुल्क और अलग से पोस्टेज चार्ज वसूली का मामला,,,,।

 

श्री डी आर रवि ने स्वयं सेविकाओं को समाज सेवा वह नशा मुक्ति समाज बनाने में अपने सहयोग को देने के लिए कहा

अंत में प्रधानाचार्य महोदय ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कविता रुहेला सहयोगी मीनाक्षी देवली और 50 स्वयं सेवी इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।


Spread the love