Spread the love

नैनीताल– नैनीताल पुलिस की दिल्ली निवासी महिला पर्यटक का खोया हुआ पर्स वापस लौटाया, पर्यटक ने पुलिस टीम का आभार जताया।।

➡️ बीती शाम को तल्लीताल क्षेत्र के इंडिया होटल के पास, थाना तल्लीताल पुलिस की टीम सायंकालीन गस्त पर थी।

 

इसी दौरान पुलिस को एक लावारिस लेडिज पर्स पार्क के पास मिला। पर्स में 5000 रुपए नक़द व अन्य कागजात रखे हुए थे, परंतु पर्स में कोई पहचान सम्बंधित दस्तावेज न होने के कारण मालिक का पता नही चल सका।

 

काफी तलाश और लोगों से पूछताछ पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि पर्स होटल मधुबन में ठहरे हुए किसी पर्यटक का है।

 

पुलिस ने खोजबीन करते हुए पर्यटक को तलाशा और पर्स की स्वामिनी श्रीमती गीता पत्नी अशोक निवासी मयूर विहार नई दिल्ली को उनका पर्स (₹5000 नगद एवं सभी कागजात चश्मा सहित) सुपुर्द किया। महिला पर्यटक ने नैनीताल पुलिस को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।


Spread the love