हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने लालकुआं नगर इकाई को निष्क्रियता के चलते भंग कर दिया ,

जिला नैनीताल के अध्यक्ष कुंदन बिष्ट और जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही लालकुआ नगर में व्यापारी हितों के लिये संघर्ष करने वाले व्यापारियों का चयन करके लालकुआ नगर कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी और लालकुआ के सभी व्यापारी निशुल्क संगठन के सदस्य होंगे।

जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट और जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ने व्यापारियों के मन में सभी प्रकार की शंका का समाधान करते हुए कहा कि जैसा कि हमारे संगठन में नियम हैं कि उत्तराखंड की किसी भी नगर कार्यकारिणी से प्रदेश और जिला कार्यकारिणी से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता हैं,

उसी भांति लालकुआ की नगर कार्यकारिणी से भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और शीघ्र ही पूरे जिले का भ्रमण कर सभी इकाईयों से व्यापारी समस्याओं को निराकरण हेतु बात करेंगे,

संगठन को मजबूत करने हेतु एक जिला सम्मेलन भी करवाया जाएगा, जिससे जिला नैनीताल में व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने वाले व्यापारी नेताओं को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले एकजुट किया जाएगा।

You missed