Spread the love

देहरादून—  उत्तराखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह अवकाश 27 मई 2026 (बुधवार) को घोषित किया गया था,

लेकिन अब संशोधित आदेश जारी करते हुए 28 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

सरकार के आदेश के अनुसार, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत राज्य के सभी बैंक, कोषागार और उप-कोषागार भी 28 मई को बंद रहेंगे। बाकी सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।


Spread the love