Spread the love

केलाखेड़ा—  केला खेड़ा-केला खेड़ा में ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

लोगों ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ पर्व मनाया तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार ने पूरे नगर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

वहीं नवनियुक्त थानाध्यक्ष ईद की नमाज संपन्न होने तक पुलिस बल के साथ स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण किया तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को ईद-अल-अजहा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

 

संवाददाता ए आई मेहर*(*बब्लू*)


Spread the love