नैनीताल– उत्तराखण्ड के नैनीताल में तेज बरसात से खेल के फ्लैट्स मैदान में पानी भर गया। खास बात ये है कि बीते वर्ष ही इस मैदान में करोड़ों रुपये लगाकर इसका समतलीकरण और सौन्दर्यकरण हुआ था, लेकिन बिना सोचे समझे हुए कार्य ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
नैनीताल में मल्लिताल स्थित एकमात्र खेल मैदान, शहरवासियों के लिए मल्टी पर्पस पब्लिक मैदान है। यहां खेलों के साथ, मेले, ईद की नवाज़, भागवत कथा, प्रदर्शनी, कार्निवाल आदि आयोजित किये जाते हैं। वर्ष 2025 में इस मैदान के सौन्दर्यकरण, समतलीकरण और सुधारीकरण के लिए 6 करोड़ रुपया स्वीकृत हुआ था। बजरी वाले फ्लैट्स मैदान और पवेलियन भवन में काम शुरू हुआ।
कई बड़ी बड़ी मशीनें आई और उस समतल मैदान को रगड़कर उसे और भी समतल बनाने की कोशिश हुई। ब्रिटिश काल से एक तरफ को हल्के झुकाव वाले पुराने मैदान से बरसात का पानी आसानी से खुद ही निकासी हुआ करता था। उस व्यवस्था को बदलकर मैदान समतलीकरण हुआ और अब पहली तेज बरसात में पानी किसी झील की तरह जमा हो गया।
सवाल ये उठता है कि, करोड़ों रुपये लगाकर किये गए निम्न स्तर के काम में हुई लापरवाही और बंदरबांट को अब कौन जांच कर रिकवरी करेगा।
