देहरादून—  उत्तराखंड में हुए PCS अधिकारियों के तबादलों के तहत मनीष कुमार सिंह की एक बार फिर नैनीताल जिले में वापसी हुई है।

हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर तैनात मनीष कुमार सिंह को अब नैनीताल झील विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Advertisement

मनीष कुमार सिंह इससे पहले हल्द्वानी में एडीएम के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं, वर्तमान में नैनीताल झील विकास प्राधिकरण के सचिव और KMVN के महाप्रबंधक की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय नाथ शुक्ला को ऋषिकेश नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Advertisement

You missed