Spread the love

चंपावत—   नवगठित पाटी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने शानदार जीत दर्ज कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाते हुए पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन जनता के फैसले ने सभी राजनीतिक समीकरण बदल दिए।

भाजपा प्रत्याशी नवीन राम के समर्थन में पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता लगातार प्रचार अभियान में जुटे रहे।

घर-घर संपर्क, जनसभाएं और व्यापक चुनावी रणनीति के बावजूद भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।

दूसरी ओर, निर्दलीय उम्मीदवार नारायण लाल ने जनता का भरोसा जीतते हुए भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 224 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। नारायण लाल को 738 मत प्राप्त हुए, जबकि नवीन राम को 514 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं पार्वती देवी को 301 मत मिले।

नारायण लाल की जीत को और खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि वे प्रसिद्ध गायक, इंडियन आइडल विजेता और उत्तराखंड की शान Pawandeep Rajan के जीजा हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान पवनदीप राजन का एक बार पाटी पहुंचकर समर्थन देना भी चर्चा का विषय बना रहा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पवनदीप की लोकप्रियता और नारायण लाल की स्थानीय पकड़ ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

नगर पंचायत सदस्य पदों पर भी कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। रानीचौड़ वार्ड से शांति देवी, पूनाकोट वार्ड से संगीता और न्यू कॉलोनी वार्ड से नवल पचौली ने जीत हासिल कर अपने-अपने क्षेत्रों में विजय का परचम लहराया।

See also  बुरी तरह जख्मी और खून से लथपथ घायल को बचाने के लिए पत्रकार ने किया फोन , 108 का जवाब,, पहले खुद सड़क तक लाओ..।

पाटी नगर पंचायत के चुनाव परिणाम ने साफ कर दिया है कि स्थानीय मुद्दों और जनता के विश्वास के आगे बड़े राजनीतिक समीकरण भी फीके पड़ सकते हैं।


Spread the love