Spread the love

नैनीताल—   विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस मेला-2026 इस बार इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़, शांतिपूर्ण व्यवस्थाएं और सुगम दर्शन की सफल व्यवस्था ने इस आयोजन को पिछले कई दशकों के सबसे ऐतिहासिक और यादगार मेलों में शामिल कर दिया है।

मेला संपन्न होने के बाद श्री कैंची मंदिर समिति ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और नैनीताल पुलिस का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद जिस प्रकार पूरी व्यवस्था संचालित की गई, वह अपने आप में एक मिसाल है।

मंदिर समिति के सचिव आलोक चोपड़ा और प्रबंधक प्रदीप साह ने कहा कि वे पिछले लगभग 50 वर्षों से कैंची धाम की सेवा से जुड़े हैं, लेकिन उन्होंने अपने जीवन में इतना भव्य, सुव्यवस्थित और “चमत्कारिक” मेला पहले कभी नहीं देखा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या सभी पूर्व रिकॉर्ड तोड़ गई, लेकिन पुलिस और प्रशासन की दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत और समन्वय के चलते कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी। श्रद्धालुओं को सुगमता से बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं पूरे मेले के दौरान व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर के कपाट और दर्शन का समय भी एक घंटे तक बढ़ाया गया, ताकि कतार के अंतिम छोर पर खड़े श्रद्धालु भी बाबा के दर्शन कर सकें।

मंदिर समिति ने कहा कि राज्य सरकार, कुमाऊं कमिश्नर, आईजी कुमाऊं, जिलाधिकारी, एसएसपी नैनीताल तथा पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर इस विशाल चुनौती को एक बड़ी सफलता में बदल दिया।

See also  जमरानी बांध प्रभावितों का फूटा गुस्सा,,, एक माह का दिया अल्टीमेटम,,,।

समापन अवसर पर मंदिर परिसर “नीब करौली बाबा की जय” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं, सेवादारों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।


Spread the love

You missed