Spread the love

उत्तराखंड—  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के विकास, रोजगार, शिक्षा, पर्यटन और जनकल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक की शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री Bhuvan Chandra Khanduri और Jaspal Rana को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

कैबिनेट ने उत्तराखण्ड को विकास की नई दिशा देने वाले कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनका सीधा लाभ आम जनता, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों और पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा।

उत्तराखण्ड संस्कृत नियमावली-2026 में संशोधन को मंजूरी

कोलतार की उपलब्धता प्रभावित होने से सड़क निर्माण कार्यों के अनुबंध की समयावधि बढ़ाई गई

उत्तराखण्ड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति

आबकारी नियमावली में संशोधन, वेट और सेस पर लगने वाला दोहरा कर समाप्त

सेलाकुई स्थित सगंध पौधा केंद्र में परफ्यूम परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित होगी

25 देशों की भागीदारी वाली हिमालय कार रैली को मंजूरी

उपनल कर्मचारियों के ‘समान कार्य-समान वेतन’ मामले में कट-ऑफ तिथि से बाहर के कर्मचारियों को भी राहत

कारागार नियमावली में अभ्यस्त अपराधी की नई परिभाषा तय, सेवा नियमों में संशोधन और पदों में वृद्धि

राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ हालिया भर्तियों में भी मिलेगा

चारधाम यात्रा में उपयोग होने वाले पशुओं के बीमा प्रीमियम का 20 प्रतिशत हिस्सा सरकार वहन करेगी

पशुपालन विभाग की कृत्रिम गर्भाधान पायलट परियोजना को मंजूरी


Spread the love